फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A 5 MVA transformer will be installed at the Rasepur substation.

Azamgarh News: रासेपुर उपकेंद्र पर लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर

Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A 5 MVA transformer will be installed at the Rasepur substation.
विद्युत उपकेंद्र रासेपुर में पांच एमवीए का नया एडिशनल ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। 11 केवी का एक और फीडर बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में उपकेंद्र पर एक 10 और एक पांच एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। तीन फीडरों के माध्यम से टोडरपुर, वीरपुर, कंचनपुर, सुल्तानीपुर, कोठिया खुटहन, भगवानपुर सहित 20 से अधिक गांवों के लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या और लंबी लाइन होने के कारण खासकर गर्मी के दिनों में बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी बढ़ जाती है। फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या अधिक होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजनेस प्लान में रासेपुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 50 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी शासन से मंजूरी भी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि रासेपुर उपकेंद्र में पहले तीन फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब एक नए फीडर का काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे पुराने फीडरों से कुछ उपभोक्ताओं को हटाकर जोड़ा जाएगा। पावर ट्रांसफॉर्मर भी जल्द ही मिलने वाला है।

इसके लगने के बाद उपकेंद्र की क्षमता 20 एमवीए की हो जाएगी। क्षमता बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सकेगी। गर्मी के दिनों में ओवरलोड से होने वाली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed