फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder or suicide Youth dies due to bullet shot in Azamgarh claims of family and police differ

हत्या या आत्महत्या: आजमगढ़ में गोली लगने से युवक की मौत, परिजन और पुलिस के दावे अलग-अलग

Sat, 03 Jun 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में एक युवक की गोली लगने से संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मामला हत्या या आत्महत्या में उलझा है। पुलिस और परिजनों के दावे अलग-अलग हैं। 

विज्ञापन
Murder or suicide Youth dies due to bullet shot in Azamgarh claims of family and police differ
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में एक युवक की संदिग्धावस्था में गोली लगने से मौत हो गई। उसके कनपटी पर गोली लगी थी और मौके पर ही तमंचा व कारतूस भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत भूवरपुर गांव निवासी सूरज यादव (26) बीते कई वर्षों से लालगंज कस्बा में चाय की दुकान चलाता था। वह अपने परिवार के साथ स्टेट बैंक की शाखा के पास किराये पर कमरा लेकर रहता है। वर्ष 2012 में रेतवा चंद्रभानपुर गांव में 12 बिस्वा व वर्ष 2014 में छह बिस्वा जमीन का बैनामा कराया गया था। उक्त भूमि को लेकर विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन


इसी भूमि पर कच्चा मकान बनाकर सूरज प्राय: रहा करता था। गाजीपुर स्थित घर पर शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया हुआ थ। गुरुवार रात ही सूरज लौटा था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसके परिजन भी लालगंज पहुंचे। सूरज को फोन करने पर उसका फोन नहीं उठा। परिजन उसकी तलाश में रेतवा चंद्रभानपुर गांव में खरीदी गई जमीन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ बस हादसा; हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें

जहां सूरज खून से लथपथ शव मिला। उसकी कनपटी में गोली लगी थी और मौके पर ही तमंचा व कारतूस भी पड़ा था। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता लल्लू यादव ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।

इंस्पेक्टर क्राइम रुद्रभान पांडेय ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूरज के चार भाई और एक बहन बताए गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed