आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे पर शनिवार को एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाड पुल के पास रोडवेज व प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार 41 यात्री घायल हो गए। 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। चार अत्यंत गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों का दिल दहल गया। बसों में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। खून से लथपथ कई मासूम और महिलाएं दर्द के कारण रहीं थीं। बसों की टक्कर के बाद मौके पर तो अफरा-तफरी की स्थिति तो दिख ही रही थी।
वहीं जब घायलों को लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचने लगी तो वहां का नजारा भी अफरातफरी भरा हो गया। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में दहशत साफ देखने को मिली रही थी। वहीं कई यात्री जान बच जाने पर उपर वाले को धन्यवाद भी दे रहे थे। अस्पताल प्रशासन घायलों के पहुंचने के पहले ही पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया था।
2 of 6
आजमगढ़ में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों व अन्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जिसका परिणाम रहा कि घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा मिलने लगी थी। करीब दो घंटे तक घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी मची रही।
3 of 6
बस हादसे में घायल बच्ची को देखते जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस व आजमगढ़ जिला मुख्यालय से गोरखपुर की तरफ जा रही सरकारी बस सुबह 10 बजे के लगभग बगहीडाड पुल के पास पहुंची थी। पुलिया काफी सकरा है और एक बार में एक ही बस निकल सकती है। इसके बाद भी दोनों बसों के चालकों में किसी ने भी ब्रेक नहीं लगाया। परिणाम यह हुआ कि दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
4 of 6
बस हादसे में घायल बच्ची को देखते जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर से लगे झटके के कारण दोनों बसों में सवार सीट से उछलकर इधर-उधर गिरे। मौके पर यात्रियों की सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी। दोनों बसों के चालक समेत 41 यात्री घायल हो गए। सुरक्षित बचे व मामूली रूप से घायल हुए लोग किसी तरह बसों के शीशे व इमरजेंसी दरवाजे को तोड़ कर बाहर निकले।
5 of 6
बस हादसे में घायल बच्ची को देखते जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और बसों में फंसे गंभीर घायल यात्रियों को निकालने की कवायद में जुट गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजने की कवायद शुरू करा दी गई।