फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother gives better education than father: DIG

पिता से बेहतर शिक्षा देती है मां : डीआईजी

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother gives better education than father: DIG
शिब्ली एकेडमी के सभागार में महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहन लिंकन ने लिखा है कि मैं वो हूं जिसे मेरी मां ने बनाया है। मातृ शक्ति एक सामान्य व्यक्ति को उठाकर शिखर तक पहुंचाने की दृढ़ शक्ति रखती है। एक श्रेष्ठ मां द्वारा पोषित लिंकन ने अमेरिका से दास प्रथा, रंगभेद को खत्म करने का काम किया। पिता से बेहतर शिक्षा देने का कार्य मां करती है। मानव जीवन का रथ महिला और पुरुष से चलता है। जब ये दोनों साथ चलेंगे, तभी देश और समाज का विकास हो सकता है।
विज्ञापन

उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति संस्थान की ओर से शिब्ली एकेडमी के सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सम्मान संस्थान ने स्थापना का एक दशक का सफर पूरा किया है। संगठन अब महिलाओं को आर्थिक रूपे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा काम करे। इसमेंसरकार की पूरी मदद मिलेगी।20वीं सदी ज्ञान विज्ञान के नाम थी तो 21वीं सदी महिलाओं के नाम है यह तय है। सही-गलत के आचरण की पहचान कराने का काम एक मातृ शक्ति ही कर सकती है। सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि माताएं-बहनें अपने बालकों को महिला अपराध के फलस्वरूप मिलने वाले दंड के बारे बताएं या उससे होने वाली सामाजिक और पारिवारिक क्षति के बारे में जागरूक करें। तभी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सकेगा। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी रहीं। स्वागत भाषण संरक्षक रानी अनामिका सिंह ने दिया। उपलब्धियों के बारे में संस्था अध्यक्ष डॉ. मनीषा मिश्रा ने बताया। डॉ. शारदा सिंह, डॉ. शशि सिंह, मांडवी सिंह, प्रत्यक्षा तिवारी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विदुषी अस्थाना और संचालन अंशु अस्थाना ने किया।
विज्ञापन

मेडल और पौधा देकर किया सम्मानित
आजमगढ़। पीसीएस में चयनित शशि सिंह, महिला थाना प्रभारी खुशबू त्रिपाठी, मेडिकल कालेज की डॉ. मनीषा उपाध्याय को डीआईजी ने नारी शक्ति सम्मान-2021 के तहत मेडल, पौधा, सम्मान पत्र देते हुए कुल 357 लोगों को पुरस्कृत किया गया। नारी शक्ति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का स्वरूप पौराणिक,ऐतिहासिक एवम राजनीतिक महिलाओ के पोट्रेट बनाना,स्वरचित डेकोरेटेड स्लोगन एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित रंगोली रहा। रंगोली प्रतियोगिता में उज्ज्वल मॉडल पब्लिक स्कूल कप्तानगंज प्रथम, फातिमा पब्लिक स्कूल को द्वितीय, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज को तृतीय स्थान मिला। वहीं, पोस्टर मेकिंग में महादेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वितीय, अग्रसेन कन्या अन्तर कालेज तृतीय स्थान मिला। स्लोगन राइटिंग में महादेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, जीडी ग्लोबल स्कूल द्वितीय और श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज तृतीय स्थान रहा। इन विद्यालयों से कुल 154 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुल 18 बच्चियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर और अन्य को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed