फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Melting with fog increased the difficulty

कोहरे के साथ गलन ने बढ़ाई मुश्किल

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Melting with fog increased the difficulty
आजमगढ़। भोर से तनी कोहरे की घनी चादर सुबह तक बनी रही। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की लेकिन पछुआ सर्द हवाओं के कारण धूप की तपिश भी शरीर को गर्मी दिलाने में नाकाम साबित हो रही थी। शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हुए।
विज्ञापन

सोमवार को कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। बचते-बचाते लोग किसी तरह सफर तय करते नजर आए। ठंड की वजह से भी लोग परेशान दिखे। सोमवार भोर से ही कोहरा पड़ने की शुरुआत हो गई। सुबह नींद खुली तो लोग कोहरे की चादर में ढ़के हुए थे। इसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार प्रभावित हुई। लाइन और हार्न के सहारे वाहन चालक किसी तरह सफर तय कर रहे थे। कोहरे और ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सूर्य की किरणें धरती से टकराई लोग शरीर को गर्म करने के लिए धूप में पहुंचे लेकिन तेज चल रही पछुआ हवाओं के कारण सूर्य के किरणों की तल्खी गायब रही। हालांकि धूप निकलने के बाद बच्चे मैदानों में पहुंच गए और विभिन्न खेलों का आनंद लिया। शाम को दिल ढ़लने के साथ ही एक बार फिर कोहरे ने अपनी चादर फैलानी शुरू की और अधिकतम तापमान 17 डिग्री से घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed