फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth found hanging from cable wire in room; dies.

Azamgarh News: कमरे में केबल वायर से लटकता मिला युवक, मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging from cable wire in room; dies.
अहरौला के बसेवा गांव में घटनास्थल पर जुटी भीड़। संवाद
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली ग्राम सभा के बसेवा गांव निवासी अखिलेश चौबे (38) अपने कमरे में फंदे पर लटकते मिले। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन

अखिलेश शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। खेत से घर लौटे पिता श्यामधर चौबे ने काफी देर तक उसे बाहर नहीं देखा तो कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

लोगों ने जंगले से अंदर देखा तो अखिलेश का शव आलवेस्टर के लिए लगाई गई बल्ली से केबल वायर के सहारे लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता ने पुलिस और उच्चाधिकारियों से पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश अविवाहित था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों की मांग पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed