{"_id":"5d9247c78ebc3e014f25e542","slug":"fraudster-arrested-in-the-name-of-enlisting-in-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Mon, 30 Sep 2019 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को सोमवार की शाम आजमगढ़ पुलिस ने मदियापार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह सेना की वर्दी में ही सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार पुत्र रामनयन अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिलारी गांव का निवासी है।
वह खुद को सेना का अधिकारी बताता है और अक्सर सेना की वर्दी पहनकर घूमता है। पंकज सुबह ही क्षेत्र में टहलने के लिए निकल जाता था और सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाने वाले बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठता था। वह कई युवकों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है। ठगी के शिकार युवकों की शिकायत पर पुलिस इसे तलाश रही थी।
सोमवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हेमेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि पंकज के मदियापार मोड़ पर होने की सूचना मिली। गिरफ्तारी के वक्त वह सेना की वर्दी पहनकर सड़क के किनारे वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया है।