फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake SOG team busted in Azamgarh four arrested they used to pick up anyone and recover

UP News: आजमगढ़ में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, किसी को भी उठा कर करते थे वसूली

Wed, 01 Jun 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Jun 2022 05:04 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने फर्जी एसओजी टीम के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Fake SOG team busted in Azamgarh four arrested they used to pick up anyone and recover
फर्जी एसओजी टीम चढ़ी पुलिस के हत्थे, चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में फर्जी एसओजी टीम का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरोह में शामिल ये बदमाश एसओजी की तर्ज पर राह चलते किसी को उठा कर करते वसूली थे। आरोपियों के कब्जे से 1.28 लाख नकद, 4.6 लाख के जेवरात, एक बंदूक, कारतूस, बाइक और स्कार्पियो बरामद हुआ है। एसपी अनुराग आर्य ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने बताया कि फूलपुर कोतवाली के रीवा सुल्तानपुर निवासी महेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल को वह बाइक से अहरौला थाना के कटवा गहजी निवासी मनोज गौतम के घर जा रहा था। मनोज के घर के सामने नहर पर स्कार्पियो में बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। खुद को एसओजी टीम बताते हुए पूछताछ के नाम पर अपने स्कार्पियो में बैठा कर अगवा कर लिया।

विज्ञापन

...पति की जान बचानी है तो 10 लाख लेकर आओ

मारपीट कर 10 लाख रुपये की मांग की गई।  छोटे भाई को फोन लगाया तो उसकी पत्नी अनामिका ने फोन उठाया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि पति की जान बचानी है तो एक घंटे में 10 लाख रुपये लेकर आओ। महेंद्र के परिजन जब तक पैसों की व्यवस्था नहीं कर सके तब तक उसे स्कार्पियो में बैठा कर इधर-उधर घुमाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयलसा के पास उन लोगों ने पैसों के साथ परिजन को बुलाया था। महेंद्र के भाई की पत्नी 3.60 लाख नकद और 6.50 लाख के जेवरात लेकर वहां पहुंची तो स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और कैश व जेवरात वाला बैग  छीनकर फरार हो गए। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस फर्जी एसओजी टीम की तलाश में जुट गई।

एसपी ने बताया कि अहरौला पुलिस ने मंगलवार रात गोसाईपुरा गांव के पास एक्सप्रेसवे अंडर पास पुलिया से चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम राजेंद्र पाठक निवासी शिवरा थाना सिकरारा जिला जौनपुर, सूर्यभान गौतम निवासी बनकट थाना अहरौला, प्रहलाद मौर्य निवासी टाड़ा थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर व मनीष पाठक निवासी ठुकमुद्दीपुर थाना महराजगंज बताया। इनके पास से पुलिस ने 1.28 लाख नकद, 4.6 लाख के जेवरात, एक बंदूक, कारतूस, बाइक व स्कार्पियो बरामद किया।

सीआईए के नाम से चलाते हैं वेबसाइट

पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि वे सीआईए के नाम से एजेंसी (वेबसाइट) चलाते हैं। इसके माध्यम से लोगों से संपर्क कर वसूली भी करते हैं। ये अपनी गाड़ी को पुलिस की तर्ज पर ही तैयार करते हैं। इसके साथ ही लोगों से खुद को पुलिस व प्रशासन का नजदीकी बताते हैं।

कई जनपदों में फैला है नेटवर्क

फर्जी एसओजी टीम का आजमगढ़ के अलावा अन्य जनपदों में भी नेटवर्क हो सकता है। इसका पता लगाने में पुलिस टीम जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि इस फर्जी एसओजी टीम के अन्य सदस्यों का पता लगाने के साथ ही गिरफ्तारी की कवायद में टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed