{"_id":"572ce0104f1c1b083f5cd107","slug":"big-brother-s-death-created-a-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की मौत से मचा कोहराम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई की मौत से मचा कोहराम
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाने के खरिहानी बाजार में 26 अप्रैल की सुबह विरोधियों की गोली का निशाना बने अजीत की इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में वाराणसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गोली के शिकार छोटे भाई अजय की पहले ही मौत हो चुकी है। महज दो बिस्वा जमीन के चलते दो सगे भाइयों की मौत से उनकी पत्नी की मांग सूनी हो गई है और नौ बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से उनके भविष्य संवारने की चुनौती परिवार पर आ पड़ी है। कच्ची गृहस्थी बर्बाद हो जाने से क्षेत्रीय लोग भी दुखी हैं।
बता दें कि खरिहानी गांव निवासी अजीत विश्वकर्मा (35) की खरिहानी बाजार में दो बिस्वा जमीन है। इसे लेकर अजीत और उसके सगे पट्टीदार में मुकदमा चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। 26 अप्रैल को अजीत उसी विवादित जमीन पर निर्माण करवा रहा था।
अजीत का छोटा भाई अजय भी मौजूद था। तभी विरोधी पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली अजीत के सीने और अजय के पेट में लगी थी। दोनों को वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 29 अप्रैल को अजय की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई का वाराणसी में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार की भोर में अजीत की भी मौत हो गई। अजीत एक बेटा और चार बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
उसकी बड़ी बेटी मोनिका 14 वर्ष की है। अजय एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। उसकी बड़ी 12 वर्ष की है। शुक्रवार को अजीत की मौत पर उसके रिश्तेदारों में चर्चा रही कि दो बिस्वा जमीन ने दोनों भाइयों की जिंदगी लील ली। बच्चों का अब भरण-पोषण कैसे होगा। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।