फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसपी ग्रामीण को मिला गृहमंत्री मेडल

एसपी ग्रामीण को मिला गृहमंत्री मेडल

Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण को मिला गृहमंत्री मेडल
आजमगढ़। बेहतरीन विवेचना के जरिए घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को जेल पहुंचाने वाले पुलिस विभाग के कई एसपी, सीओ, कोतवाल और दरोगा को केंद्रीय गृहमंत्रालय से मेडल देने की घोषणा की गई है। इस घोषणा में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का भी नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण को बागपत में हुई घटना का खुलासा करने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

2015 में नरेंद्र प्रताप सिंह बागपत जिले में सीओ के पद पर तैनात थे। आठ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर गड़ासे से उसकी लाश काटकर बोरे में भरकर फेंक दी गई थी। अथक प्रयास के बाद पुलिस लाश की पहचान कर पाई थी। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। घटना के खुलासे में पुलिस को कई प्रकार की वैज्ञानिक विधियों का सहारा लेना पड़ा था। डीएनए से लेकर अन्य तरह की जांच भी करवानी पड़ी थी। इस घटना की बेहतरीन विवेचना के लिए इनका नाम मेडल के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed