फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पीड़ित पक्ष पर ही कर दिया केस

पीड़ित पक्ष पर ही कर दिया केस

Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष पर ही कर दिया केस
अहरौला। अहरौला थाने में 11 सितंबर को छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित पक्ष के ही कई लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामला संज्ञान में आने पर सांसद नीलम सोनकर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अहरौला क्षेत्र में 11 सितंबर को छेड़खानी के मामले में बड़ा हंगामा हो गया था। मामला दो समुदायों के बीच का होने से कुछ ही दिन में स्थिति काफी खराब हो गई थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे दिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। इसमें लगभग दो दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया। इसकी सूचना जब पीड़ितों को हुई तो उन्होंने सांसद को पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये से अवगत कराया। सांसद नीलम सोनकर सोमवार को पीड़ितों के गांव में पहुंची और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसओ अहरौला की मौके पर ही जमकर क्लास ली और पीड़ित पक्ष के साथ न्याय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए, जो पीड़ित हो उसका उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद के साथ हनुमंत सिंह, अमित सिंह, दिलीप सिंह, आशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed