फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस उदासिन, फरार आरोपी दे रहे धमकी 1

पुलिस उदासिन, फरार आरोपी दे रहे धमकी 1

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस उदासिन, फरार आरोपी दे रहे धमकी    1
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुसहट्टी मुहल्ला निवासी शिवकुमार सेठ को चोरी के आरोप में चारपाई से बांधकर करेंट लगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर सुलह करने का दवाब बना रही। जबकि फरार आरोपी घर वालों को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित शिवकुमार के भाई ने शुक्रवार को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि सरायमीर कस्बे के रहने वाले अदनाद पुत्र एकलाख की कस्बे में कपड़े की दूकान से मोबाइल चोरी हो गई थी। अदनान ने मोबाइल चोरी के आरोप में 12 जुलाई को सुसहट्टी मुहल्ला निवासी शिवकुमार सेठ को उठाकर सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में स्थित एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। आरोपी शिवकुमार को चारपाई में बांधकर करेंट लगाकर मारपीट रहे थे। शिवकुमार की हालत खराब होने पर 13 जुलाई को शिवकुमार के घर के पास स्थित मंदिर के बगल में छोड़कर फरार हो गए। तभी से शिवकुमार का इलाज चल रहा है। उधर आरोपियों ने शिवकुमार को दी गई यातनाओं का वीडियो वायरल कर दिया। जिसके जरिए उसके घर वालों को जानकारी हुई तो शिवकुमार के भाई राकेश सेठ ने सरायमीर थाने में नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सुर्खियो में आने पर पुलिस केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांच अभी भी फरार हैं। शिवकुमार के भाई राकेश सेठ ने बताया कि इस घटना के बाद उसके घर वालों को तमाम तरह का दवाब झेलना पड़ रहा है। शनिवार को दो संदिग्ध व्यक्ति उसके घर के आस घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed