{"_id":"5c2f9899bdec2256ef10d505","slug":"201546623129-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हवा में तीर मारती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। बाजार के बीचोबीच आबादी वाले क्षेत्र में स्थित यूबीआई की शाखा के सामने से गुरुवार की दोपहर दिन दहाड़े बगैर नंबर की काले रंग की स्कार्पियो में सवार बदमाशों द्वारा वृद्ध को अगवाकर 25 हजार रुपये की लूट की घटना होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस तहरीर देने के बाद भी शुक्रवार की देर शाम तक केस नहीं दर्ज की थी। पुलिस का कहना था कि जांच जारी है। अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार गांव निवासी संतप्रसाद सिंह क्षेत्र के अच्छे किसान हैं। गेहूं की सिंचाई, खाद आदि के लिए गुरुवार को संतप्रसाद सिंह कप्तानगंज बाजार पहुंचा। बाजार के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक की शाखा से 25 हजार रुपये निकाले। बैंक से रुपये लेकर जैसे ही संतप्रसाद बाहर निकले कि सामने सफेद रंग की काली स्कार्पियो में सवार तीन बदमाश नीचे उतरे। तमंचा सटाकर संतप्रसाद को गाड़ी में बैठाकर 25 हजार रुपये लूट लिया। बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार की देर शाम को घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई। बावजूद इसके पुलिस शुक्रवार की शाम तक इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज की है। ना ही अब तक बदमाशों की पहचान के लिए बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा आदि का ही पड़ताल कर सकी है। बैंक कर्मचारियों की मानें तो पुलिस इस मामले की पूछताछ के लिए अब तक यहां आई ही नहीं है। संपर्क करने पर कप्तानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। अब तक की जांच पड़ताल के दौरान अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस सच जानने का हर संभव प्रयास कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।