फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   87 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

87 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
87 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी
आजमगढ़। चोरों ने रविवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के लंगड़गंज मडना बाजार में स्थित आभूषण की दुकान और महराजगंज थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में हाथ साफ कर दिया। चोर 87 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। जबकि मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर 12 में नकब लगाकर घुसे चोर आहट मिलने पर सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर के जरिए चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव निवासी राकेश सोनी की क्षेत्र के लंगड़गंज मडना बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। अंदर 22 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। भोर में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। इसी क्रम में कटानी बाजार संवाददाता के मुताबिक महराजगंज थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी अंबिका सिंह के मकान में रविवार की रात नकब लगाकर घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 65 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अंबिका ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर 12 लाजपत नगर मुहल्ला निवासी संतोष सेठ के मकान में पीछे से चोर नकब लगाकर घुसे। इस दौरान आहट मिलने पर परिवार के लोग जाग गए और चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर पुलिस उसके जरिए चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed