फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA clashes with individuals holding a press conference aimed at calming the situation.

Ghaziabad News: माहौल शांत करने को लेकर प्रेसवार्ता करने वाले लोगों के साथ लोनी विधायक की झड़प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Loni MLA clashes with individuals holding a press conference aimed at calming the situation.
लोनी। टोली मोहल्ला में रास्ते में हुई मारपीट के मामले में लोनी क्षेत्र के माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ एकजुट हुए दो धर्मों के लोगों ने शनिवार शाम दो नंबर स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पहुंची पुलिस और प्रेसवार्ता को बिना अनुमति के करने पर आपत्ति जताई। हालांकि इसके बाद प्रेसवार्ता करने वाले लोग रेस्तरां से बाहर निकले तो वहां पहुंचे लोनी विधायक के साथ भी उनकी नोकझोंक हो गई। दोनों ओर से विवाद गहराया तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मामला संभाला। रेस्तरां प्रबंधक समेत दो लोगों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके मामले को हवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि दो समुदायों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर क्षेत्र के दोनों समुदाय के कुछ लोगों ने मामले को शांत करने के लिए शनिवार को एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता की गई। इसमें भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना, भाजपा नेता ईश्वर मावी, भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद सिंह बंसल, सपा के पूर्व विधायक जाकिर अली, हाजी बाबू कुरैशी, किसान यूनियन के बिल्लू प्रधान, राजीव व डॉ. बालादत्त शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

वार्ता में सभी ने एकजुट होकर कहा कि लोनी का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। झगड़े के बाद दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में दोनों धर्म के लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की। प्रेसवार्ता में उक्त लोगों ने बिना नाम लिए क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि पर भी माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे झगड़ों को राजनीतिक रंग देने की बजाय दोनों पक्षों में समझाैते का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुलिस पहुंची और फिर लोनी विधायक
प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों से कहा कि बिना अनुमति प्रेस वार्ता नहीं की जानी चाहिए। इसी दौरान लोगों ने कहा कि वार्ता में लोनी के खराब हो रहे माहौल को ठीक करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसमें पुलिस को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेसवार्ता की अनुमति नहीं ली जाती है। कुछ देर बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर ही पहुंचे और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब हो सकता है। प्रेसवार्ता के बाद सभी लोग रेस्टोरेंट से बाहर आए, तभी लोनी विधायक और प्रेसवार्ता करने आए लोगों में हंगामा हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई तो पुलिसबल भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं रेस्तरां में आए अंकुश और उसके प्रबंधक अभिषेक ने लोनी बॉर्डर थाने में तहरीर दी है। अंकुश का आरोप है कि वह खाना खाने आए थे और प्रेसवार्ता के नाम पर मारपीट की गई, जबकि मैनेजर ने आरोप लगाया कि प्रेसवार्ता करने आए लोगों ने रेस्तरां में बैठे लोगों को डरा-धमकाकर भगाया।
-----
क्या बोले लोनी विधायक
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया है कि प्रेसवार्ता करके कुछ लोग लोनी का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है और यह लोग कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें भी आरोपी धमकी दे रहा है।
-----
हाजी सलमान पर 25 हजार का इनाम घोषित
युवक के साथ मारपीट समेत अन्य धारा में हुई रिपोर्ट के मामले में भागे हुए आरोपी हाजी सलमान के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि लोनी में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी भाग हुआ है और उस करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है,लेकिन वह हाथ नहीं आया है।

--------

प्रेसवार्ता मामले में दो लोगों की ओर से पुलिस को शिकायत मिली है और उसी आधार पर जांच शुरू की है। रेस्तरां में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।--अमरदीप मौर्य, एसीपी अंकुर विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed