फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Condition of youth who consumed poisonous substance is stable.

Una News: जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की हालत स्थिर

Sun, 06 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Condition of youth who consumed poisonous substance is stable.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के धंधड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने वाले 24 वर्षीय युवक रमन कुमार की हालत अब स्थिर है। युवक का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रमन ने मंगलवार को घर में रखी फिनाइल गलती से पी ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

रमन के पिता मदन लाल ने बताया कि परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है और उसकी नियमित दवाइयां चल रही हैं। मंगलवार को घर में रखी फिनाइल पीने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना में उपचार के दौरान भी हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया। परिजनों के मुताबिक एम्स बिलासपुर में उपचार के बाद अब युवक की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed