फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20-year-old man dies after bike collides with tanker on four-lane highway.

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन पर टैंकर से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
20-year-old man dies after bike collides with tanker on four-lane highway.
भूंपल में टैंकर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत जागरूक पाठक
दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था अनिकेत, परिवार का था इकलौता बेटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर फोरलेन पर भूंपल गांव के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार अनिकेत की मौत हो गई। मृतक रंगस का निवासी था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अनिकेत परिवार का इकलौता बेटा था और करीब 10 वर्ष पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका है। जानकारी के अनुसार अनिकेत शुक्रवार रात बाइक पर अपने दोस्त को भूंपल छोड़ने गया था। दोस्त को छोड़कर वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी और बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर में गंभीर चोट लगने से अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
अनिकेत होटल प्रबंधन का कोर्स कर रहा था और कोर्स पूरा होने में करीब तीन माह का समय शेष था। वह अपने पीछे मां, छोटी बहन और दादी को छोड़ गया है। वहीं, एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed