फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conversion case: FIR lodged against father-son and cleric

धर्मांतरण प्रकरण : पिता-पुत्र और मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 06 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Conversion case: FIR lodged against father-son and cleric
बाबरी (शामली)। गांव भंदौड़ा में हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवती से निकाह कराने के प्रकरण में पुलिस ने पिता-पुत्र को नामजद करते हुए अज्ञात मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने युवक को निगरानी में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

योग साधना आश्रम बघरा मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने गांव भंदौड़ा में हिंदू युवक को अंबाला से लाकर धर्म परिवर्तन कराने और मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को पुलिस ने गांव भंदौड़ा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर गांव के उमरदीन, उसके पुत्र गुलजार, निकाह कराने वाले अज्ञात मौलवी व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव का गुलजार अली ने प्रदीप उर्फ रवि का बहला-फुसलाकर उसका धर्मांतरण कराकर उसका नाम परवेज कर दिया। इसके बाद युवक का मुस्लिम युवती से निकाह करा दिया। प्रदीप के हाथ ओम की आकृति बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ग्रामीण उमरदीन के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो आरोप है कि उमरदीन व उसके लड़के गुलजार ने गाली-गलौज की। उमरदीन ने लाइसेंसी बंदूक उठाकर गोली मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को फिलहाल पुलिस की देखरेख में रखा गया है। युवक के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed