फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shahid's body arrives home from Kyrgyzstan; family devastated.

Rampur News: किर्गिस्तान से घर पहुंचा शाहिद का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 06 Sep 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shahid's body arrives home from Kyrgyzstan; family devastated.
रामपुर। गांव बिजारखाता निवासी शाहिद अली (40) का शव शनिवार को भारत पहुंचने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शाहिद अली करीब एक माह पहले कोट-पैंट की सिलाई का काम करने के लिए किर्गिस्तान गए थे। परिजनों के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। विदेश में मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन कई दिनों से शव भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे थे। किर्गिस्तान में काम करने वाले भारतीयों ने भी शव को भारत पहुंचाने में मदद की। शनिवार को शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर बिजारखाता पहुंचे। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शाहिद अली का शव घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed