{"_id":"6a9c6e83bde49f444302b979","slug":"a-young-man-went-missing-after-being-swept-away-by-the-rivers-strong-current-while-fishing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-162624-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मछली पकड़ते समय शहजाद नदी के तेज बहाव में बहकर युवक हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मछली पकड़ते समय शहजाद नदी के तेज बहाव में बहकर युवक हुआ लापता
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर क्षेत्र से गुजरी शहजाद नदी में मछली पकड़ते समय शनिवार की शाम को मोहल्ले का एक युवक तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बहते देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी अनुसार शहर के मोहल्ला गोविंद नगर बालाजी मंदिर के पास निवासी 35 वर्षीय दीपक रैकवार शनिवार शाम करीब चार-पांच बजे गोविंद सागर बांध से निकली शहजाद नदी में मछली पकड़ने के लिए उतरा था। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ा है, बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे शहजाद नदी में पानी का बहाव भी तेज चल रहा था। नदी में मछली पकड़ने के दौरान दीपक अचानक नदी के तेज बहाव में पहुंच गया और पानी के साथ बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब दीपक को नदी में बहते देखा तो तत्काल उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका। वहीं नदी में युवक के बह जाने और उसका कोई पता नहीं चलने के बाद एसडीआरएफ को सूचित किया गया है। तवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने और रात हो जाने के कारण नदी में बहे युवक का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद रविवार सुबह नदी में दोबारा युवक की तलाश की जाएगी।