फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप और बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त

पिकअप और बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 05 Feb 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिकअप और बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार और अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मंगलवार की भोर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कराने के बाद सभी अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। घायल बोलेरो सवारों में परमात्मा सिंह (60), चंद्रशेखर (58), रामअवतार सिंह (80), अजयपाल (45), बेचूपाल (40) का नाम शामिल है। यह लोग गोरखपुर जिले के सहजनवा थाने के बसुधा गांव के निवासी हैं। बोलेरो में बैठकर कुंभ नहाने गए थे। मंगलवार की भोर में वहां से घर जाते समय जैसे ही फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में पहुंचे कि सामने से टमाटर लादकर आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में सवार यह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। इसीक्रम में संतकबीर नगर जिले के महुली थाने के उसहरा गांव निवासी लाल (44), भानमती देवी (55), शोभा (50), तालुका देवी (48), रंगलाल (54) सहित छह लोग पिकअप में बैठकर कुंभ नहाने गए हुए थे। वहां से लौटते समय मंगलवार की भोर में अहरौला थाने के माहुल कस्बे के पास इनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें यह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद सभी घायल अपने घर के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed