फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक सप्ताह बाद भी गोदाम में ही पड़ा है बरामद 20 लाख का पॅलिथीन

एक सप्ताह बाद भी गोदाम में ही पड़ा है बरामद 20 लाख का पॅलिथीन

Wed, 05 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी गोदाम में ही पड़ा है बरामद 20 लाख का पॅलिथीन
आजमगढ़। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के चार माह बाद जिले में हुई बड़ी कार्रवाई में लगभग 20 लाख की प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। बरामदगी के एक सप्ताह बाद भी उसके निस्तारण का इंतजाम तहसील व नगर पालिका प्रशासन नहीं कर सका है। आज भी बरामद माल व्यापारी के गोदाम में ही सील किया हुआ है। जिससे चर्चा यह भी होने लगी है कि व्यापारी द्वारा बरामद प्रतिबंधित पॉलिथीन को इधर-उधर करने का प्रयास किया जा रहा है। 28 नवंबर को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह व एसपी सिटी अजय यादव के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित मनीष बरनवाल के दो मकानों में बने गोदामों में लगभग 20 लाख की कीमत के प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल के कप, गिलास, प्लेट व थैली बरामद हुई। एसडीएम ने बरामद सामानों को व्यापारी के गोदाम में ही रखवा कर सील कर दिया। वहीं दोनों गोदामों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगा दिया गया। एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी सारा बरामद माल व्यापारी के गोदाम में ही पड़ा हुआ है। जबकि अब तक उसे नष्ट कर दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


बरामद माल काफी मात्रा में है, उसे डिस्पोज करने के लिए शासन से सलाह मांगी गई है। शासन से जानकारी मिलते ही बरामद माल को डिस्पोज करा दिया जाएगा। जहां तक व्यापारी द्वारा मिली भगत कर माल इधर-उधर किए जाने की बात है तो ऐसा संभव नहीं है क्योंकि गोदाम को सील किया गया है। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द बरामद माल को अनुपयोगी कर दिया जाए।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed