फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा नेता और चौकी प्रभारी में गाली गलौज, आडियो वायरल

भाजपा नेता और चौकी प्रभारी में गाली गलौज, आडियो वायरल

Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता और चौकी प्रभारी में गाली गलौज, आडियो वायरल
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के लालगंज चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह और भाजपा नेता रामविलास साहू के बीच किसी मामले की पैरवी को लेकर फोन पर जमकर हुए गाली गलौज का ऑडियो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। गणतंत्र दिवस के दिन ऑडियो वायरल होने से पहले ही 25 जनवरी को ही चौकी प्रभारी ने थाने में रामविलास साहू सहित दो लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज करा दिया। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मामले की जांच पड़ताल की जा रही। चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 24 जनवरी को जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायवीर गांव निवासी मंशा देवी पत्नी रामकीरत आटोरिक्शा में बैठकर लालगंज कस्बे से घर जा रही थी। आटो में बैठी चार अज्ञात महिलाओं द्वारा चेन काटकर भाग जाने के संबंध में उसने थाने में तहरीर दी थी। इस क्रम में जहानागंज थाने के शेरपुर गांव निवासी दिलीप यादव लालगंज पुलिस चौकी पर पहुंचा और अपनी मोबाइल से जहानागंज थाने के फिनहनी गांव निवासी किसी सचिन चौहान का फोन बताते हुए बात कराने लगा। फोन पर बात करने वाले सचिन चौहान ने कहा कि मैं रामविलास साहू का पर्सनल सेक्रेटरी बोल रहा हूं। इतना कहते हुए उसने फोन रामविलास साहू को दे दिया। रामविलास साहू ने कहा कि मैं केंद्र सरकार में मंत्री हूं। तुम्हें तुम्हारी औकात बता दूंगा। साथ ही गाली देने लगे। 26 जनवरी को वायरल हुए ऑडियो में दोनों लोग एक दूसरे को जमकर गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस संबंध में संपर्क करने पर भाजपा नेता रामविलास साहू ने बताया कि मैं भाजपा नेता और भारतीय खाद्य निगम का सलाहकार सदस्य हूं। 24 जनवरी की रात करीब दस बजे जिस महिला के गले से चेन काटा गया था। उक्त महिला और पकड़ी गई दो अन्य महिलाओं को भी चौकी पर बैठाया गया था। पीड़ित को छोड़ने के बदले में रिश्वत मांगी जा रही थी। परिचित के नाते हमने पीड़ित को छोड़ने की बात कही तो चौकी प्रभारी फोन पर गाली देते हुए फोन काट दिया। उसने जब गाली देकर फोन काटा तो मुझे गुस्सा आया और हमने भी गलती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed