{"_id":"5c8159a5bdec22145d3823ef","slug":"111551980965-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ के न हटने पर सामुहिक इस्तीफा देंगे भाजपा नेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ के न हटने पर सामुहिक इस्तीफा देंगे भाजपा नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थानाध्यक्ष अहरौला अयोध्या तिवारी की कार्यशैली से नाराज माहुल मंडल के 33 से अधिक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर 24 घंटे के भीतर थानाध्यक्ष को हटवाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर एसओ नहीं हटाए गए तो वो सामूहिक इस्तीफा देंगे और सामूहिक रुप से माहुल कस्बे में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
भाजपा महामंत्री सूरज अग्रहरि सहित मंडल के 33 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओंद्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे गए पत्र के मुताबिक पार्टी के लोग एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी की कार्यशैली से परेशान है। इस संबंध में पत्र भेजकर मुख्यमंत्री, डीजीपी और प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है। भाजपा सांसद नीलम सोनकर से भी शिकायत की गई लेकिन सभी चुप्पी साधे बैठे हैं। पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की कि थानाध्यक्ष को तत्काल यहां से हटाया जाए। यदि 24 घंटे के भीतर मांग नहीं मानी गई तो वो सामूहिक इस्तीफा देंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, सेक्टर प्रभारी बसंत लाल, सेक्टर संयोजक मनोज अग्रहरि, विमलेश पांडेय, रजनीथ पांडेय, सैफ अब्बास रिजवी, दिलशाद कुरेशी, राजकुमार पांडेय सहित 33 लोगों ने हस्ताक्षर कर पत्र भेजा है। इस संबंध में एसओ अहरौला का कहना है कि माहुल में बीते दिनों अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के बाद हुए बवाल के लिए सभी लोग जिम्मेदार हैं और कार्रवाई से बचने के लिए दबाव बना रहे हैं। उस घटना में ये सभी आरोपी हैं।