फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्कूल जा रही छात्रा को किया अगवा, ग्रामीणों ने बचाया

स्कूल जा रही छात्रा को किया अगवा, ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 05 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा को किया अगवा, ग्रामीणों ने बचाया
मेजवां । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में टेऊवां गांव के सिवान में सोमवार की सुबह घात लगाए बोलेरो सवार दो युवकों ने कॉलेज जा रही छात्रा को अगवा कर गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा का शोर सुनकर ग्रामीणों के पीछा करने पर मनबढ़ छात्रा को गाड़ी से नीचे उतारकर भाग निकले। छात्रा के भाई ने शाम को थाने में तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने फूलपुर कोतवाली में सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला मुहल्ला निवासी हफीजुल्ला और इसी थाने के नंदाव गांव निवासी अदनान के खिलाफ तहरीर दी है। भाई का आरोप है कि उसके गांव में इन दोनों युवकों की रिश्तेदारी होने की वजह से अक्सर आना-जाना लगा रहता है। सोमवार की सुबह युवक की 17 वर्षीय बहन पैदल अकेले ही कॉलेज जा रही थी। टेऊवां गांव के सिवान में घात लगाकर यह दोनों युवक बोलेरो लेकर खड़े थे। जैसे ही उसकी बहन गाड़ी के पास पहुंची कि जबरन गाड़ी में बैठाकर लेकर भागने लगे। बहन का शोर सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो सवारों का पीछा किया। अपनी तरफ ग्रामीणों को आते देख बोलेरो सवार किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मनबढ़ों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed