फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to snatch government records from a *Lekhpal*; FIR registered against four individuals.

Azamgarh News: लेखपाल से सरकारी अभिलेख छीनने का प्रयास, चार पर प्राथमिकी

Fri, 09 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch government records from a *Lekhpal*; FIR registered against four individuals.
फूलपुर तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में राजस्व जांच करने पहुंचे लेखपाल धर्मेंद्र कुमार गौतम से कथित तौर पर सरकारी अभिलेख छीनने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लेखपाल धर्मेंद्र कुमार गौतम चार अक्तूबर को आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए सुल्तानपुर गांव में स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

लेखपाल का आरोप है कि जांच के दौरान गाटा संख्या 408/0.081 हेक्टेयर भूमि पर नीम और महुआ के पेड़ गिरने के बाद उनकी लकड़ी सूर्यभान और प्रमिला पत्नी सूर्यभान द्वारा काटी जा रही थी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी ले जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सूर्यभान ने आबादी की भूमि गाटा संख्या 398/0.040 हेक्टेयर का सीमांकन कराने के लिए दबाव बनाया। लेखपाल द्वारा सीमांकन की वैधानिक प्रक्रिया बताने पर नाराज होकर आरोपियों ने उनके हाथ से सरकारी अभिलेख, नक्शा, प्रार्थना पत्र और अन्य कागजात छीन लिए।
साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। लेखपाल ने यह भी आरोप लगाया कि सूर्यभान, प्रमिला, अर्पित और मनोज यादव ने उन्हें दौड़ा लिया और मारपीट की धमकी दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाकर वहां से निकाला।
घटना के बाद लेखपाल ने एसडीएम फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। अधिकारियों के आदेश के बाद सात अक्तूबर को पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed