फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress march demanding Gyanesh Kumar's resignation.

Azamgarh News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च

Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress march demanding Gyanesh Kumar's resignation.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकालते कांग्रेसी। स्रोत-पार्टी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में निकले मार्च में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर लोकतांत्रिक मंचों तक आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, राम गणेश प्रजापति, दिनेश यादव, गिरीश चतुर्वेदी, बेलाल बेग, शीला भारती, अजीत राय, सीमा भारती, रामअवध प्रेमी, अरविंद पांडेय, राजा-उर-रहमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed