फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders raise their voices against UPI charges.

Azamgarh News: यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज

Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Traders raise their voices against UPI charges.
यूपीआई डिजिटल लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट के रूप में 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेज कर शुल्क लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने कहा कि सरकार एक ओर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का निर्णय डिजिटल इंडिया की भावना के विपरीत है।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और डिजिटल भुगतान को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से विभिन्न शुल्क और करों का भार वहन कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार कर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान नगर महामंत्री जय प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री आशीष गोयल, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, पवन अग्रवाल, उद्योग मंच महामंत्री असीम अब्बासी, श्याम नारायण बरनवाल, युवा उपाध्यक्ष सौरभ डालमिया, युवामंत्री आलोक सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed