{"_id":"6ac7e84ccd1865e3e603608a","slug":"azamgarhs-thrilling-victory-in-the-kabaddi-competition-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-158554-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की रोमांचक जीत
विज्ञापन
स्टेडियम में बस्ती के खिलाड़ी को पकड़ता आजमगढ़ का खिलाड़ी। संवाद
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
आजमगढ़ ने बस्ती को 30-29 के करीबी अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चित्रकूट ने सैफई को 27-22, मेरठ ने कानपुर को 31-13, प्रयागराज ने बरेली को 27-9, आजमगढ़ ने बस्ती को 30-29, अलीगढ़ ने लखनऊ को 41-23, अमेठी ने आगरा को 30-17, गोरखपुर ने गोंडा को 25-12 और वाराणसी ने प्रयागराज को 48-34 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सबसे रोमांचक मुकाबला आजमगढ़ और बस्ती के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी अंतिम समय तक जीत के लिए जूझते रहे। अंत में आजमगढ़ ने एक अंक से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन सात से नौ अक्टूबर तक किया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।
इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी बलिया जवाहर लाल यादव, उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन सुरेश कुमार सिंह, लक्ष्मण अवार्डी खिलाड़ी तारकेश्वर सिंह, जिला हैंडबाल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव, जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रसाद राय आदि मौजूद रहे।