{"_id":"6056e7860a243b3ba47abcd5","slug":"ambedkar-statue-damaged-villagers-jammed-azamgar-gorakhpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग दो घंटे तक रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग दो घंटे तक रहा जाम
Sun, 21 Mar 2021 11:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज़मगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार स्थित आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने शनिवार रात को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह सात बजे आक्रोशित बाजार के लोगों और ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने मरम्मत कराने के आवश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगने से दोनों तरफ गाड़ियों का रेला लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने बाजार वासियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाजारवासी नहीं माने।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रतिमा की मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद बाजारवासियों ने जाम समाप्त किया। कारीगर को बुलाकर प्रतिमा को मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन