{"_id":"598df5bf4f1c1b64368b47d7","slug":"21502475711-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़नपुर। तहसील परिसर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन बूढ़नपुर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष पद पर बलराम यादव, मंत्री प्रवीण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ लिया और अपने पद व गरिमा को बचाने का संकल्प लिया। कहा कि हम लोग अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलराम यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि वकालत चुनौती है। वकालत एक तपस्या है। हमारे संविधान लोकतंत्र की भावना है। परेशानी सबके सामने है। अगर सही तरीका हो तो परेशानी नही आएगी। हमने हमेशा ईमानदारी का साथ दिया है और देते रहेंगे। शपथ ग्रहण को विधायक डा. संग्राम यादव, मिथिलेश सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, डा. नरेंद्र नाथ यादव, उदय राज यादव, महेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी, सुबाष पांडेय, भजुराम यादव, अमित तिवारी, संजय सिंह, ब्रजनाथ पाठक, उमाशंकर पांडेय, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगन्नाथ सिंह एडवोकेट ने और संचालन जयप्रकाश सिंह एडवोकेट ने किया।