{"_id":"5c27bca0bdec2257282d41e3","slug":"181546108064-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार सीडिंग की धीमी प्रगति में फंसे डीएसओ, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार सीडिंग की धीमी प्रगति में फंसे डीएसओ, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार सीडिंग की धीमी प्रगति में फंसे डीएसओ, स्पष्टीकरण तलब
आजमगढ़। आधार सीडिंग में जनपद को प्रति 20970 लक्ष्य प्राप्त है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रति दिन 7837 सीडिंग ही हो रही है। इसके साथ ही 31 मार्च तक कार्य पूरा करने के लिए 58 के सापेक्ष अभी तक 30 आपरेटरों को ही तैनात किया गया है। फीड किए गए राशन कार्डों में ही मात्र 30 फीसदी नाम मैच हो रही है। इस लापरवाही के लिए आयुक्त आलोक कुमार ने डीएसओ को स्पष्टीकरण तलब किया है। राशन कार्डों को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पीछे शासन की दूरगामी सोच है। भविष्य में सब्सिडी सीधे खाते में भेजने की योजना है। इसको लेकर विभिन्न जनपदों में राशन कार्डों की आधार सीडिंग का कार्य जारी है। 31 मार्च तक आधार सीडिंग का कार्य पूरा करने का समय रखा गया है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद में प्रतिदिन 20970 सीडिंग करनी है। पिछले दिनों आयुक्त खाद्य रसद विभाग के आयुक्त आलोक कुमार ने सीडिंग की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष रोजाना 7837 आधार की ही सीडिंग हो रही है। समीक्षा में ये भी पाया गया कि 58 के सापेक्ष 30 आपरेटरों की तैनाती कर सीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। जो आधार सीडिंग हुई है उसमें भी 30 फीसदी ही नाम मैच हो रहे है। आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही और शिथिलता माना है। आयुक्त ने इसे डीएसओ की लापरवाही मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर सही स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसे डीएसओ को उपलब्ध करा दिया गया है।
आधार लिंक न होने पर भड़के प्रधान
मेजवां। ग्रामीण इलाकों में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के पात्रों का अब तक आधार लिंक न होने के विरोध में प्रधान संघ अध्यक्ष रामसिंगार यादव के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम ललित कुमार और जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे प्रधानों ने बताया कि गांव के गरीब पात्रों का आधार लिंक कराने में घोर अनिमितता की गई है। इससे ई-पास मशीन पर अंगूठा स्वीकार नहीं कर रहा है। इसके चलते बिना खाद्यान लिए लोगों को वापस जाना पड़ता है। यहां तक कि विभाग की ओर से खाद्यानों की आपूर्ति में मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। असलम, रामनयन, राजपति यादव, घनश्याम यादव, बाल किसुन, शिवपूजन, पवन जायसवाल, हसानुल्लाह, मो. असलम, चंद्रभान यादव, हरिश्चन्द यादव, वेदप्रकाश यादव आदि थे।