{"_id":"5a7b45d64f1c1b4f588b753e","slug":"181518028246-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंदुरी स्थित हवाई पट्टी को घरेलू उड़ाने के लिए कमर्शियल हवाई अड्डा बनाने की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को दिल्ली से आई एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडियों के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। वहीं, स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन गुरुवार को जनपद पहुंचेंगे। इस दौरान वो हवाई पट्टी के निरीक्षण के साथ ही बैठक भी करेंगे।
क्षेत्रीय जनसंपर्क योजना के तहत मंदुरी हवाई पट्टी को घरेलू उड़ान की सुविधा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने के लिए चुना गया है। पिछले दिनों भी दिल्ली की टीम ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। बुधवार को एअरपोर्ट अथार्टी के अधिकारियों ने मंदुरी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अधिकारियों ने हवाई पट्टी से डाटा जुटाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों की इस टीम में एअरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय से संयुक्त महाप्रबंधक केएल वर्मा, सहायक महाप्रबंधक गुरमीत सिंह शामिल हैं। गुरुवार को भी टीम के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के साथ मंदुरी हवाई पट्टी जाएंगे और जरूरी डाटा इकठ्ठा करेंगे। वहीं, स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन एसपी गंगवार भी हवाई मार्ग से गुरुवार को जनपद पहुंचेंगे। इस दौरान वो हवाई पट्टी के निरीक्षण के साथ ही बैठक भी करेंगे। दिल्ली से आई अधिकारियों की टीम के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अधिकारियों की सक्रिया से स्पष्ट है कि सरकार जनपद में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर काफी गंभीर है। जल्द इस दिशा कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।