फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नवापुरा खालसा में डायरिया का प्रकोप, दस नए मरीज भर्ती

नवापुरा खालसा में डायरिया का प्रकोप, दस नए मरीज भर्ती

Fri, 11 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नवापुरा खालसा में डायरिया का प्रकोप, दस नए मरीज भर्ती
जहानागंज। ब्लाक के नवापुरा खालसा गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को दस और नए मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं शुक्रवार को डीप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दौरा किया। मरीजों का हाल-चाल जाना और स्थानीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि नवापुरा खालसा में डायरिया ने ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया है। डायरिया से अब तक जहां चार लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गुरुवार तक 25 से ज्यादा लोगों का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को दस और नए मरीज (55) वर्षीय लालपरी पत्नी आलमगीर, हीना (3) पुत्री गुफरान, सना (2) पुत्री इरफान, कैफ (2) पुत्र इरफान, एकलरशीद (65), गोलू आजाद (3) पुत्र आजाद, रुकसाना (1) पुत्री आजाद, तरन्नू हजरत (21), नेहासहजात (11), हबीसुल कलामू (21) डायरिया के चपेट में आ गए। हालत खराब होने पर परिवार के लोग मरीजों को को उपचार के लिए मऊ जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अहमद के नेतृत्व में विभाग की टीम गांव पहुंची। लोगों से मुलाकात कर हाल-चाला जाना। उन्होंने ग्रामीणों से पानी उबालकर पीने की सलाह दी। साथ विभाग के कर्मचारियों को गांव में नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गांव के इंडिया मार्क टू हैंडपंप के पानी के जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वैसे लक्षण डायरिया का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed