फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कान्हा गोशाला के लिए भेजा गया 1.47 करोड़ का प्रस्ताव

कान्हा गोशाला के लिए भेजा गया 1.47 करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कान्हा गोशाला के लिए भेजा गया 1.47 करोड़ का प्रस्ताव
आजमगढ़। मुबारकपुर पालिका में कान्हा गोशाला के लिए सराय फिरोज में जमीन मिलने के बाद लगभग 1.47 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर जिलाकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार शासन से जल्द धनराशि आवंटित करने की मांग की गई है, ताकि निर्माण शुरू कराया जा सके। वहीं, आजमगढ़ पालिका के लिए 1.48 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे अभी परीक्षण के लिए सीएंडीएस के पास भेजा गया है। शासन की ओर से सभी नगर निकायों में निराश्रित पशुओं के लिए कान्हा पशु आश्रय गृह बनवाने की घोषणा की गई थी, लेकिन जनपद में इस पर कोई कार्य नहीं हो राया था। इस बीच चंदौली, अलीगढ़ और बुलंदशहर में गोवंश को लेकर हुई घटनाओं को लेकर शासन की ओर से अधिकारियों को कसा गया। सभी निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई गोंवश आश्रय स्थल बनवाकर 10 जनवरी तक सभी निराश्रित गोंवश को पकड़कर उसमें रखने और उनका खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शासन की सख्ती के बाद जनपद में भी कान्हा पशु आश्रय गृह और अस्थाई गोंवश आश्रय स्थल के लिए जमीन की तलाश तेज की गई। इसके बाद कान्हा पशु आश्रय गृहके लिए आजमगढ़ पालिका में तमौली में जमीन तलाशी गई। वहीं, मुबारकपुर पालिका में सराय फिरोज में जमीन की तलाश की गई। मुबारकपुर पालिका की ओर से 500 को रखने के लिए सीएंडडीएस के माडल के आधार पर 1.47.78 लाख की डीपीआर तैयार की गई है। इसे सीएंडीएस से परीक्ष कराने के बाद बुधवार को जिलाधकारी की ओर से शासन को भेज दिया गया। इसके साथ ही शासन से जल्द धनराशि आवंटित करने की मांग की गई है। वहीं, आजमगढ़ पालिका की ओर से तमौली में 1.48 करोड़ से कान्हा पशु आश्रय गृह बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे अभी परीक्षण के लिए सीएंडडीएस को भेजा गया है। गुरुवार को इस प्रस्ताव को भी शासन को भेजने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


अन्य निकायों में तलाशी गई जमीन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर कई अन्य निकायों में भी कान्हा पशु आश्रय गृह और अस्थाई गोंवश आश्रय स्थल के लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। नगर पंचायत महाराजगंज के बरौली में .671 हेक्टेयर जमीन तलाशी गई है। बिलरियागंज के गोरिया में .860 हेक्टेयर जमीन मिली है। निजामाबाद में 11.522 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। सरायमीर में 10.58 हेक्टेयर जमीन मिली है। कटघर लालगंज में 3.383 हेक्टेर जमीन गोगही में चिह्नित की गई है। वहीं, फूलपुर और माहुल में जमीन देख ली गई है, लेकिन उसका सीमांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


तीन निकायों को नहीं मिली जमीन
आजमगढ़। शासन की ओर से जहां कान्हा पशु आश्रय गृह और अस्थाई गोंवश आश्रय स्थल के लिए जमीन की तलाश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, अतरौलिया, जीयनपुर और अजमतगढ़ में अभी तक जमीन की उपलब्ध सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्हा पशु आश्रय गृह के लिए मुबारकपुर की डीपीआर स्वीकृति और धनराशि आवंटित करने के लिए शासन को भेजी गई है। गुरुवार तक आजमगढ़ की भी डीपीआर भेज दी जाएगी। कई अन्य निकायों में भी जमीन तलाश ली गई है। कुछ निकायों को जमीन नहीं मिली है उन्हें निर्देशित किया गया है।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed