Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nishad Party preparing to contest three seats

Azamgarh News: तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में निषाद पार्टी

Mon, 23 Nov 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party preparing to contest three seats
अतरौलिया के भोराजपुर में निषाद पार्टी के संवैधानिक अ​धिकार महासम्मेलन में मंच मौजूद पदा​धिकारी।
विधानसभा क्षेत्र के भोराजपुर स्थित कांटा वाली बाग में रविवार को निषाद पार्टी के संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां नजर आईं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अतरौलिया समेत आजमगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर जिले में पार्टी की चुनावी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने समाज की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और एकजुटता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘मैं नेता नहीं, आपका बेटा हूं।’ उन्होंने निषाद समाज की आबादी करीब 18 प्रतिशत बताते हुए कहा कि संख्या के अनुपात में समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। इसके लिए समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने लोगों से प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबी से बाहर निकलने का रास्ता शिक्षा और समझदारी है। समाज के लोगों को नौकरी, राजनीति और दूसरे क्षेत्रों में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए सालाना 25 करोड़ रुपये का बजट दिए जाने की बात भी कही। राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार सिंह ने सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को पार्टी की सक्रियता से जोड़ते हुए कहा कि अतरौलिया में राजनीतिक शंखनाद हो चुका है। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि निषाद समाज अब प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करेगा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहा है। महासम्मेलन में मालती देवी निषाद, डॉ. अमित निषाद, रविंद्र मणि निषाद, व्यास मुनि, बाबूराम निषाद, मिठाई लाल निषाद, अनिल निषाद और शिवकुमारी निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed