Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shipra Maurya became regional vice president

Azamgarh News: शिप्रा मौर्य बनीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Mon, 23 Nov 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shipra Maurya became regional vice president
शिप्रा मौर्य, भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष। संवाद
विकास खंड मुहम्मदपुर के वैराडीह उर्फ गंभीरपुर निवासी शिप्रा मौर्य को भाजपा महिला मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीरपुर, बरदह और ठेकमा क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और पार्टी समर्थकों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की ओर से घोषित कार्यकारिणी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। शिप्रा मौर्य ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में डॉ. संतोष मौर्य, लाजी पटेल, पवन गुप्ता, किशन चतुर्वेदी, राकेश मौर्य, अनुज गुप्ता और मंगल उपाध्याय सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed