Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emphasis on strengthening the organization at the booth level

Azamgarh News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Mon, 23 Nov 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the booth level
बैठक को संबो​धित करते डाॅ. महेंद्र पांडेय। स्रोत-पार्टी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को सगड़ी तहसील के चंगईपुर में और मिशन अस्पताल सभागार में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी संगठन की ओर से निर्धारित योजनाओं और कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। बैठक में वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, घनश्याम पटेल, वंदना सिंह, जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, डॉ. श्याम नारायण सिंह, डॉ. अशोक सिंह, अभिषेक सिंह आशु आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed