{"_id":"6b033c159c6c6008320277c9","slug":"shops-are-beginning-to-be-set-up-and-swings-are-being-installed-at-durvasa-dham-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160987-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुर्वासा धाम में सजने लगी दुकानें, लगने लगा झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुर्वासा धाम में सजने लगी दुकानें, लगने लगा झूला
विज्ञापन
दुर्वाषा धाम। स्रोत-लाईब्रेरी
तमसा और मंजूषा नदियों का संगम तट... एक तरफ महर्षि दुर्वासा का प्राचीन मंदिर तो दूसरी ओर भगवान शिव का धाम। कार्तिक पूर्णिमा करीब आते ही दुर्वासा धाम की तस्वीर बदलने लगी है। संगम किनारे दुकानों की कतारें सज चुकी हैं। कहीं झूले लगाए जा रहे हैं तो कहीं बच्चों के मनोरंजन के साधन तैयार हो रहे हैं। खजलों की दुकानों पर भी रौनक दिखने लगी है। सोमवार से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्य स्नान के साथ आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
फूलपुर तहसील मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित दुर्वासा धाम में 23 को बटोर, 24 को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान और 25 को क्षेत्रीय मेला लगेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के बाद महर्षि दुर्वासा के मंदिर में दर्शन करेंगे और प्राचीन शिव मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही पंचकोसी परिक्रमा भी करेंगे।
तीन किलोमीटर में फैलेगा मेले का दायरा, तीन सेक्टरों में सुरक्षा
श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले के विस्तार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। शनिवार शाम सीओ फूलपुर भूपेंद्र पांडेय और निजामाबाद के तहसीलदार उमेश प्रताप सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में लगने वाले मेले को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। फूलपुर कोतवाली के साथ अहरौला और तहबरपुर थाने की पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
घाटों पर गोताखोर, मेले में मेडिकल कैंप और खोया-पाया केंद्र
संगम में स्नान के दौरान किसी अनहोनी को रोकने के लिए घाट पर सुरक्षा रस्सी लगाई गई है। पांच गोताखोरों की तैनाती होगी। मेले में मेडिकल कैंप, खोया-पाया सहायता केंद्र, अग्निशमन सेवा, मोबाइल शौचालय, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। चेन स्नेचिंग और जेबकतरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और खुफिया टीम को सतर्क किया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानदार भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
सफाई और बिजली आपूर्ति की उठी मांग
दुर्वासा धाम मेला समिति के गोस्वामी समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद गिरि ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मेला क्षेत्र की साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने की मांग की गई है।
88 हजार शिष्यों के साथ तपस्या करने की मान्यता
दुर्वासा धाम की पहचान केवल मेले तक सीमित नहीं है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, ऋषि अत्रि और माता अनुसूया के पुत्र महर्षि दुर्वासा भगवान शिव के अंशावतार माने जाते हैं। उन्होंने माता के आदेश पर अपने 88 हजार शिष्यों के साथ तमसा-मंजूषा संगम को तपस्थली बनाया था। तभी से यहां कार्तिक पूर्णिमा पर मेले की परंपरा चली आ रही है। हर साल दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर संगम में स्नान और मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हैं।
बाबा भैरव धाम में आज से श्रद्धालुओं का जमावड़ा
महराजगंज स्थित बाबा भैरव धाम में भी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार की शाम से श्रद्धालुओं का बटोर शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्य पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान करेंगे और बाबा के दरबार में शीश झुकाएंगे। श्रद्धालु स्वजनों की मंगलकामना के लिए फूल, बतासा, नारियल और काली मिर्च की बोरियां चढ़ाते हैं। जनमान्यता है कि पवित्र सरोवर में स्नान करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और बाबा के दर्शन से कष्ट दूर होते हैं। इन्हीं मान्यताओं के चलते श्रद्धालु एक दिन पहले ही धाम पहुंचकर रात बिताते हैं। मंगलवार की भोर चार बजे से ही स्नान और दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाता है। मेले को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर, पोखरे की सीढ़ियों और धर्मशालाओं की सफाई करा दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई हैं।