Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recalled the struggles of Mulayam Singh Yadav

Azamgarh News: मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को किया याद

Mon, 23 Nov 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Recalled the struggles of Mulayam Singh Yadav
सपा के पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में उनके राजनीतिक संघर्ष और योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी ने गांव की पगडंडियों से राजनीति शुरू कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा किसानों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि नेताजी सभी वर्गों को सम्मान देते थे और जाति-धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते थे। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने नेताजी के साथ बिताए समय को याद किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनता के बीच जाने की अपील की। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। वर्ष 2027 में जनता भाजपा सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। कार्यक्रम में विधायक नफीस अहमद, डॉ. एचएन सिंह पटेल, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर और जयराम सिंह पटेल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव तथा संचालन अजीत कुमार राव ने किया। इस मौके पर डॉ. हरिराम यादव, देवनाथ साहू, संतोष कुमार गौतम, जीएस प्रियदर्शी, विनीत राय, अशोक यादव भोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed