{"_id":"5cffef86bdec2207167ef4fb","slug":"15602768615-azamgarh-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, मचा हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। कस्बा व आसपास के दो दर्जन भर ग्रामों की बत्ती चार दिनों से गुल है। तहसील मुख्यालय के नाम से स्थापित 33/11 पावर सब स्टेशन पर लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर बीते शनिवार से जला है। तब से अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। चार दिनों से बिजली गुल होने की वजह से लोग बेहाल हैं। बत्ती गुल है और भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। हीं पेयजल की किल्लत ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।
फूलपुर नगर समेत आसपास के दो दर्जन भर ग्रामों में शबाना आजमी रोड पर स्थापित पावर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई की जाती है। कस्बा व सीएचसी भी इस सब स्टेशन से जुड़े हुए हैं। यहां लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने से इस सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। चार दिनों से लाइट न होने से पूरे क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। आसमान से बरस रही आग तो वैसे ही लोगों की परेशानी को बढ़ा रखा है। भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग को तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करनी चाहिए लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाने में लगे हैं। लोग जेनरेटर लगा कर समर्सिबल से किसी तरह पानी भर कर काम चला रहे हैं। बिजली व पानी को लेकर पूरे कस्बे के साथ ही आसपास के दो दर्जन भर ग्रामों में हाहाकर मचा हुआ है। अधिशाषी अभियंता शिवाजी सिंह व जेई निखिल शेखर ने बताया कि पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर भंडार से इशू हो गया है। मंगलवार की देर रात तक वह आ जाएगा। बुुधवार को उसे स्थापित करा कर बिजली सप्लाई चालू करा दी जायेगी।