{"_id":"5ce6e95dbdec2207755949f8","slug":"155863694417-azamgarh-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विपरीत चली धारा, दोनों सीटों पर गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विपरीत चली धारा, दोनों सीटों पर गठबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। 23 मई को मतगणना की शुरुआत के साथ ही सभी सीटों के रुझान आने शुरू हुए तो एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया कि मोदी लहर चल गई है। इस लहर के साथ एनडीए ने जहां देश की सत्ता फिर से प्राप्त की वहीं, आजमगढ़ की फिजा इसके ठीक विपरीत रही। जनपद की दोनों लोकसभा सीट पर गठबंधन ने विजयश्री हासिल कर एक बार फिर साबित कर दिया कि सपा और बसपा के इस गढ़ को भेदना कहीं से भी आसान नहीं है। आजमगढ़ लोकसभी सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को ढाई लाख मतों से पराजित किया। वहीं लालगंज (अजा) से बसपा की संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर को डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से पराजित किया।
जनपद की आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए एफसीआई गोदाम बेलइसा और लालगंज (अजा) सीट के लिए एफसीआई गोदाम चकवल में मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। आरओ टेबल पर पोस्टल बैलेट के साथ ही ईबीएम की भी मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र से ही आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़त बनानी शुरू की जो अंत तक जारी रही। हर चक्र में वो भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे। ये अलग बात है कि दोपहर 12 बजे के बाद चक्रवार बढ़त बनाने की गति थोड़ी धीमी दिखी। तमाम दावों के विपरीत किसी भी चक्र में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव अखिलेश की छाया से बाहर निकलते नहीं दिखे। स्थिति ये रही कि दिनेशा लाल यादव मतगणना स्थल पर पहुंचे ही नहीं। दोपहर 12 बजे तक चौथे चरण में अखिलेश निरहुआ पर 58 हजार की बढ़त ले चुके थे। नौवें चरण में अखिलेश यादव की बढ़त एक लाख वोटों से ज्यादा की हो गई। नतीजा ये रहा की भाजपा के कई एजेंट भी काउंटिंग हाल से बाहर निकलकर पेड़ों की छांव में सुस्ताते दिखे। निराशा उनके चेहरे से साफ दिख रही थी। 15वें चक्र में अखिलेश की बढ़त डेढ़ लाख के आसपास आ गई। 25वें चक्र में अखिलेश ने 2.30 लाख की बढ़त बना ली थी।
वहीं, लालगंज (अजा) सीट पर भी गणबंधन से बसपा की प्रत्याशी संगीता आजाद ने शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर से बढ़त बनाई रखी। आठवें चरण तक संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर पर 54 से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद 14वें चरण तक भाजपा की नीलम सोनकर से उन्हें कड़ी टक्कर मिली। स्थिति ये रही कि 14वें चरण तक उनकी बढ़त 54 हजार पर ही अटकी रही। इसके बाद संगीता की बढ़त फिर से आगे बढ़नी शुरू हो गई। 18वें चक्र में संगीता की बढ़त एक लाख के पार हो गई। मतगणना की समाप्ति पर उन्होंने लगभग डेढ़ लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया।