फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गठबंधन व भाजपा को छोड़ अन्य की जमानत हुई जब्त

गठबंधन व भाजपा को छोड़ अन्य की जमानत हुई जब्त

Fri, 24 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन व भाजपा को छोड़ अन्य की जमानत हुई जब्त
आजमगढ़। सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2019 में जिले के दोनों ही लोकसभा सीटों पर गठबंधन व भाजपा प्रत्याशियों को छोड़ कर अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। पिछले लोकसभा चुनाव में भी सपा, बसपा व भाजपा ही अपनी जमानत बचा सके थे। बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

जिले के दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। विनर व रनर को छोड़ कर अन्य किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बच सकी है। आजमगढ़ सीट पर गठबंधन की तरफ से सपा के टिकट पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को पराजित किया है। इन दोनों के अलावा इस सीट से उलेमा कौंसिल के अनिल सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अभिमन्यु सिंह, नागरिक एकता पार्टी के अरविंद कुमार पांडेय, नैतिक पार्टी से एहसान अहमद, आम जनता पार्टी से पवन सिंह सम्राट, जनहित किसान पार्टी से प्रमोद तिवारी, सर्वश्रेष्ठ दल से मोहिंदर कुमार, निर्दल गोरखराम निषाद, गौरव सिंह, बुधिराम, राजाराम गोंड, राजीव तलवार व डॉ. राजीव पांडेय चुनाव मैदान में थे। विजेता अखिलेश व उप विजेता निरहुआ को छोड़ कर अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं दूसरी लोकसभा सीट लालगंज सुरक्षित से गठबंधन के ओर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही संगीता आजाद ने जीत दर्ज की। भाजपा की प्रत्याशी नीलम सोनकर दूसरे स्थान पर रहीं। इस सीट पर इन दोनों के अलावा सीपीआई के त्रिलोकी नाथ, कांग्रेस आई के पंकज मोहन सोनकर, आम आदमी पार्टी के इंजीनियर अजीत सोनकर, भारत प्रभात पार्टी के चंद्रशेखर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के डॉ दिलीप सरोज, कांशीराम बहुजन दल से पिंटू, उलेमा कौंसिल से राधेश्याम गौतम, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी से लक्षीमन कन्नौजिया, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिसा से हेमराज पासवान, निर्दल अखिलेश, रामचंदर, संतोष कुमार व सुबास सरोज सभी की जमानत जब्त हो गई। 2014 के लोकसभा चुनाव ही नहीं बीते कई चुनाव में जिले के दोनों लोकसभा सीटों पर ऐसी स्थिति देखने को मिली है कि विजेता व उपविजेता को छोड़ कर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed