{"_id":"5a2831144f1c1bd0408bb20c","slug":"131512583444-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के विरुद्घ है मंडलायुक्त का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के विरुद्घ है मंडलायुक्त का निर्देश
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को भोला सिंह सभागार में हुई। जिसमें मंडलायुक्त द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की उपस्थिति प्रधान द्वारा प्रमाणित करने के निर्देशों को लेकर रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने कहा कि मंडलायुक्त का यह निर्देश शासनादेश के विरूद्घ है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन विद्यालय विकास के लिए संचालित योजनाओं जैसे एलडीएम, रसोईया चयन आदि में प्रधानों द्वारा बराबर बाधा पहुंचाई जाती है। उपस्थिति प्रमाणित करने का अधिकारी किसी प्रधान या प्रतिनिधि को मिलने पर पूरी शिक्षण व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। शिक्षक-शिक्षिकाएं आर्थिक, मानसिक शोषण और राजनीति के शिकार होंगे। विद्यालयों का निरीक्षण विभागीय अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी तो कर सकते हैं। लेकिन किसी जन प्रतिनिधि को ऐसा करने का शासनादेश नहीं है। इस तानाशाही को शिक्षक संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। आवश्यकता पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र राय, रामबचन यादव, अनिल सिंह, राजेश सिंह, अमित राय, अवधराज सिंह, राजेंद्र यादव, प्रमोद लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।