फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिब्ली कालेज में बिके 26 नामांकन पत्र

शिब्ली कालेज में बिके 26 नामांकन पत्र

Tue, 05 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिब्ली कालेज में बिके 26 नामांकन पत्र
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में 10 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव के लिए मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 26 नामांकन फार्म खरीदे गए। नामांकन फार्म की बिक्री शुरू होने का साथ ही राजनीति भी गरमा गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डा.मोहम्मद खालिद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह फार्म, महामंत्री के लिए पांच, संकाय प्रतिनिधि में विधि संकाय के लिए चार, शिक्षा संकाय के लिए दो, कला संकाय के लिए चार, विज्ञान संकाय के लिए दो और वाणिज्य संकाय के लिए तीन फार्म खरीदे गए। उन्होंने कहा कि नामांकन फार्म जिस प्रत्याशी के नाम से दिया गया गया है केवल वही नामांकन कर सकता है। किसी अन्य के नाम से नामांकन करने पर निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लिंगदोह समिति के आदर्श आचार संहिता लागू है। अब कोई भी प्रत्याशी बैनर, पोस्टर और होर्डिंग नहीं लगाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके पर्चे को अवैध घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वे अपना परिचय पत्र निर्धारित स्थान, विभाग से आठ दिसंबर तक अपरान्ह तीन बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। बिना परिचय पत्र के उन्हें छात्रसंघ चुनाव में मतदान से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीगांधी पीजी कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज
सगड़ी। निकाय चुनाव संपन्न होते ही तहसील के श्रीगांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। छात्र नेताओं ने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की है। उनकी ओर से अन्य कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा को भी आधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। सात नवंबर को चुनाव होने वाला था। चुनाव से दो दिन पहले निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव के मद्देनजर छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी गई। इसके चलते छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाया। विद्यालय की ओर से चुनाव की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। अब निकाय चुनाव संपन्न होने और शिब्ली तथा डीएमवी में चुनाव की घोषणा होते ही छात्र नेता आशीष यादव, साधना यादव ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग फ्रि से उठानी शुरू कर दी है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामअवध सिंह यादव ने बताया प्रशासन की अनुमति मिलते ही छात्र संघ चुनाव करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed