{"_id":"68ffaea583670b59d70b599e","slug":"youths-body-found-on-railway-track-suicide-suspected-auraiya-news-c-211-1-aur1008-133568-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Mon, 27 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- मृतक महेन्द्र की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बिधूना। अछल्दा रेलवे स्टेशन के घसारा समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घसारा हाल्ट स्टेशन के नजदीक सुबह करीब 7 बजे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की जानकारी स्टेशन मास्टर ने अछल्दा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक हेमंत कुमार ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान लालपुर बोडेपुर निवासी महेंद्र राठौर उर्फ अनुज (19) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की मां कांति देवी का विलाप देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया गया कि महेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था। बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। (संवाद)