{"_id":"5be86b85bdec22696d781f4c","slug":"winner-of-nawalpur-in-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में नवलपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में नवलपुर बना विजेता
कबड्डी में नवलपुर बना विजेता
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरपाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। विकासखंड अजीतमल में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन श्री जनता इंटर कालेज में हुआ। कबड्डी में नवलपुर विजेता रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष अजीतमल रानी पोरवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई जीतता है कोई हारता है, हारे हुए प्रतिभागी को कभी निराश नहीं होना चाहिए। उसे और ज्यादा ताकत से उभर कर कठिन परिश्रम कर विजय की ओर अग्रसारित होना चाहिए। ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर कबड्डी में नवलपुर प्रथम, चिटकापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जूनियर खो-खो में गौहानी खुर्द प्रथम, बाबरपुर देहात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में हर्षित प्रथम, राजदीप, द्वितीय व रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीटी प्रतियोगिता में हजरतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष का अरविंद राजपूत जिला मंत्री, दीपक दुबे ब्लॉक अध्यक्ष, ओमेंद्र चैहान कोमल सिंह राजपूत, राघवेंद्र राजपूत, मनोज भदौरिया, अरुण दीक्षित, मनोज अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, बृजेंद्र दीक्षित, मनीष मिश्रा आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मदन लाल पोरवाल रामचंद्र वर्मा का भी स्वागत किया गया।