फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya LT line hangs eight feet above the road villagers fear accidents engineer claims lack of information

औरैया: सड़क से महज आठ फीट की ऊंचाई पर एलटी लाइन, ग्रामीणों को हादसे का डर, अभियंता बोले- नहीं थी जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 02:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

Auraiya News: उपकेंद्र बेला क्षेत्र स्थित तिरकों गांव में एलटी विद्युत लाइन सड़क से मात्र आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम ऊंचाई होने के कारण गांव से खेती की मशीनें, बड़े वाहन और स्कूली बसें निकालने में हर वक्त बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Auraiya LT line hangs eight feet above the road villagers fear accidents engineer claims lack of information
सड़क से महज आठ फीट की ऊंचाई पर झूल रही एलटी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में उपकेंद्र बेला क्षेत्र के गांव तिरकों में एलटी विद्युत लाइन सड़क से महज करीब आठ फीट की ऊंचाई पर होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कम ऊंचाई पर झूल रही विद्युत लाइन के कारण गांव में बड़े वाहनों के आवागमन में समस्या होती है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक खेती के लिए उपयोग होने वाली मशीनों और अन्य बड़े वाहनों को निकालने में भी परेशानी होती है। स्कूली वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहनों को निकालने के लिए विद्युत विभाग से आपूर्ति बंद करानी पड़ती है।

विज्ञापन





अवर अभियंता बोले- समस्या की जानकारी नहीं थी
इसके बाद ही वाहन लाइन के नीचे से निकल पाते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से एलटी लाइन को पर्याप्त ऊंचाई तक उठवाने की मांग की है, ताकि वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके और संभावित हादसे को टाला जा सके। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी होने के बाद लाइन को ऊंचा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed