{"_id":"69e7cc7369c88aecd502b855","slug":"wheat-crop-and-straw-standing-in-51-bighas-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143447-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 51 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल व भूसा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 51 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल व भूसा जला
Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3-आग बुझाते दमकल कर्मी मौजूद ग्रामीण। संवाद
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर के मजरा पति का पुरवा में मंगलवार दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 24 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व 27 बीघा का फसल अवशेष जल गया। कुल 51 बीघे में नुकसान हुआ।
मंगलवार दोपहर जब किसान अपने कामों में व्यस्त थे, तभी अचानक खेतों से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर दौड़ पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग ने आस-पास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका लेकिन तब तक किसानों की मेहनत राख में तब्दील हो चुकी थी। जानकारी पर लेखपाल ज्योति यादव मौके पर पहुंची। किसानों के नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
-- -- -
इन किसानों का हुआ नुकसान
आग से पति का पुरवा निवासी रामदास व भगवत दास की 14 बीघा, राधारमन की तीन बीघा और सैनपुर निवासी विमलेश व मनोज की सात बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। इसके अलावा पलरी गांव के किसान रामाधार व आजाद की 10 बीघा, गया प्रसाद व सूरज सिंह की 10 बीघा और रामप्रकाश की सात बीघा फसल का अवशेष जल गया।