फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man who came to his in-laws' house shot himself after firing at his wife, died

Auraiya News: ससुराल आए युवक ने पत्नी पर फायर करने के बाद खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 27 May 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to his in-laws' house shot himself after firing at his wife, died
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में पत्नी को लेने बाइक से आए युवक ने एकाएक तमंचे से पत्नी पर फायर कर दिया। फायर मिस होते ही युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा रख गोली मार ली। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रतनपुर गांव निवासी पूजा (38) की शादी साल 2009 में एटा के गांव पमास निवासी विक्रम सिंह (40) पुत्र टीकम सिंह के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अरुन (12) व आर्यन (4) साल के हैं। विक्रम सिंह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजारा करता था। एक मई को पूजा अपनी ससुराल से छोटे बेटे आर्यन के साथ मायके रतनपुर गांव आई थी। एक सप्ताह पहले विक्रम ससुराल आकर बेटे आर्यन को साथ ले गया था।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को बाइक से शाम चार बजे के करीब ससुराल में पत्नी पूजा को लेने आया था। जहां यह घटना हुई। पूजा ने बताया कि पति विक्रम सिंह शराब का लती था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर वह एक मई को मायके चली आई थी। विक्रम लगातार उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए कह रहा था। सोमवार को भी इसलिए आया था। घर पर मां व भाई के न होने पर उसने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विक्रम ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। बचने के लिए वह पड़ोसी के घर के अंदर की ओर भागी और दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच विक्रम ने अपनी कनपटी पर तमंचा रख खुद को गोली मार ली। घर के बाहर हुई इस वारदात के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े। पड़ोस में गई मां गुड्डी देवी मौके पर पहुंची। वहीं भट्टे पर काम करने गया पूजा का भाई अंकित सूचना पर घर पहुंचा।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। विक्रम की जेब से चार जिंदा कारतूस व दो खोखे पास पड़े मिले। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक विक्रम सिंह के परिजनों को दे दी गई है। महिला से की गई पूछताछ में पता चला कि पहले युवक ने उसके ऊपर फायर किया, लेकिन वह बच गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरा होने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक की टूल किट में लेकर पहुंचा था अवैध असलहा
विक्रम की मौत के बाद पत्नी पूजा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति बाइक की टूल किट में तमंचा लेकर आया था। जहां उसने अपने साथ चलने को कहा। इस पर उसने घरवालाें के आ जाने पर साथ जाने की बात कही। इसी बात से गुस्सा होकर उसके पति ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed